गुरुवार, 4 मई 2017

वर्ष 2016-17 के पुरस्कार विजेता

गोरखपुर नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक दिनांक 02.05.17 को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री सत्य प्रकाश त्रिवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री त्रिवेदी जी द्वारा गोरखपुर नगर में राजभाषा हिंदी का सर्वाधिक प्रयोग करने के लिए केन्द्र सरकार के कार्यालयों में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन को, उपक्रम में नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड को तथा निगम में भारतीय जीवन बीमा निगम को वर्ष 2016-17 के लिए चल राजभाषा शील्ड प्रदान किया गया।
गोरखपुर नगर स्थित केंद्रीय सरकार के कार्यालय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन को वर्ष 2016-17 की शील्ड प्रदान करते हुए समिति के अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश त्रिवेदी

गोरखपुर नगर स्थित केंद्रीय सरकार के उपक्रम नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड को वर्ष 2016-17 की शील्ड प्रदान करते हुए समिति के अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश त्रिवेदी

गोरखपुर नगर स्थित केंद्रीय सरकार के निगम भारतीय जीवन बीमा निगम को वर्ष 2016-17 की शील्ड प्रदान करते हुए समिति के अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश त्रिवेदी

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें